पंजाब: गांव के पास शराब का ठेका खुला तो महिलाएं हुईं गुस्सा, तोड़फोड़ कर खेत में फेंका खोखा
श्री आनंदपुर साहिब। खुलेआम शराब का ठेका खुलने पर महिलाएं गुस्सा हो गईं। महिलाओं ने एकत्रित होकर विरोध जताया। महिलाएं शराब के ठेके पर जुटीं और तोड़फोड़ कर डाली। महिलाओं ने ठेके का टीनशेड वहां से उठाकर खेतों में फेंक दिया। यह घटना पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब के पास ब्लाक नूरपुर बेदी स्थित मीठापुर गांव की है। महिलाओं का कहना है कि, वे गांव में शराब का ठेका नहीं चाहतीं।

महिलाओं ने तोड़फोड़ कर खेत में फेंका खोखा
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि, उनके यहां शराब के ठेके खोले जाने की काफी समय से चर्चा हो रही थी। काफी लोगों ने प्रशासन से यह शिकायत की थी कि उनके यहां शराब का ठेका न खुलने दिया जाए। हालांकि, श्री आनंदपुर साहिब के पास फिर भी ठेका मालिक ने शराब का खोखा खुलवा दिया। महिलाएं इसका विरोध करने वहां जुटीं। महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर ठेके पर तोड़फोड़ कर डाली। इसके बाद उन्होंने ठेके की टीनशेड को उठाकर खेतों में फेंक दिया।

'यहां शराब के ठेके न खोलने दिए जाएं'
महिलाओं की मांग का समर्थन करने वाले लोगों का कहना है कि, हमारी प्रशासन से गुजारिश है कि उनके यहां शराब के ठेके न खोलने दिए जाएं। कई स्थानीय लोगों ने कहा कि, यदि ठेकेदार ने आने वाले दिनों में उक्त ठेके को खोलने का प्रयास किया तो वे विरोध करेंगे।

'ठेका मालिक पर कोई ठोक कार्रवाई नहीं'
बताया जा रहा है कि, पुलिस की ओर से ठेका मालिक पर कोई ठोक कार्रवाई नहीं की गई। एक बुजुर्ग ने बताया कि, श्री आनंदपुर साहिब के पास ब्लाक नूरपुर बेदी मीठापुर गांव में आज नए शराब ठेके से परेशान महिलाओं ने ठेका तोड़ डाला।












Click it and Unblock the Notifications