चोरी से बाथरूम में फिट कर दिया खुफिया कैमरा, मां-बेटी को नहाते हुए देखता था शख्स

बरनाला। पंजाब के बरनाला में एक शख्स की शर्मनाक हरकत सामने आई है। इस शख्स ने अपने जान पहचान की महिला के घर के बाथरूम में चोरी छिपे एक खुफिया कैमरा लगा दिया। इस कैमरे को उसने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। इसके बाद रोज अपने मोबाइल पर महिला और उसकी बेटी को नहाते हुए देखने लगा। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कैसे हुआ खुलासा

कैसे हुआ खुलासा

पीड़ित महिला के मुताबिक, शख्स का उसके घर आना जाना था। चोरी छिपे कब उनके बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया पता ही नहीं चला। एक दिन नहाते समय उनकी नजर बाथरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर गई तो उसके होश उड़ गए।

मां-बेटी पर नजर रखता था शख्स

मां-बेटी पर नजर रखता था शख्स

महिला का आरोप है कि शख्स ने सीसीटीवी कैमरे को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था और उसी के जरिए वह दोनों मां-बेटी को देखता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने दर्ज किया केस

दैनिक जागरण के मुताबिक, एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने अपनी बेटी के साथ आकर शिकायत दी थी। डीएसपी क्राइम अगेस्ट वूमेन बलजीत सिंह बराड़ को जांच सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी शख्स के बीच कुछ दिन पहले मारपीट भी हुई थी। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+