कौन हैं AAP नेता गुरमीत सिंह खुदियां, जिन्होंने 5 बार CM रहने वाले प्रकाश सिंह बादल को पंजाब में हरा दिया

कौन हैं AAP नेता गुरमीत सिंह खुदियां, जिन्होंने 5 बार CM रहने वाले प्रकाश सिंह बादल को पंजाब में हरा दिया

पंजाब चुनाव परिणाम: आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिली है। चुनाव आयोग के मुताबिक पंजाब की कुल 117 सीटो में 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत गई है। वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 3 सीट और बीजेपी को 1 सीट मिली है। आप की लहर में पंजाब के लगभग सारे दिगग्ज नेता चुनाव हार गए हैं, जिसमें कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी से लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुदियां ने पंजाब की लंबी विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को हरा दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर गुरमीत सिंह खुदियां चर्चा में आ गए हैं। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार सीएम रह चुके हैं।

प्रकाश सिंह बादल को भारी मतो से हराया गुरमीत सिंह खुदियां ने

प्रकाश सिंह बादल को भारी मतो से हराया गुरमीत सिंह खुदियां ने

चुनाव आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुरमीत सिंह खुदियां 11,396 मतों के भारी अंतर से प्रकाश सिंह बादल को हराया है। गुरमीत सिंह खुदियां ने कुल 66,313 मतों के साथ विधानसभा क्षेत्र लांबी निर्वाचन क्षेत्र जीता, जबकि प्रकाश सिंह बादल को 54,917 वोट मिले हैं। प्रकाश सिंह बादल 1970 से 1971, 1977 से 1980, 1997 से 2002 और 2007 से 2017 तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

कौन हैं गुरमीत सिंह खुदियां?

कौन हैं गुरमीत सिंह खुदियां?

पूर्व सांसद जगदेव सिंह खुदियां के बेटे गुरमीत सिंह खुदियां पहले कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। हालांकि, खुदियां कांग्रेस से अलग हो गए और पिछले साल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप में शामिल हो गए थे। कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे थे।

पेश से किसान हैं गुरमीत सिंह खुदियां

पेश से किसान हैं गुरमीत सिंह खुदियां

चुनाव आयोग के पास दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार गुरमीत सिंह खुदियां पेशे से किसान हैं। गुरमीत सिंह खुदियां पांच साल तक जिला कांग्रेस कमेटी मुक्तसर के अध्यक्ष थे। वह इससे पहले 2004 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरमीत सिंह का परिवार पंजाब के मालवा क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठित है। इनके पिता जगदेव सिंह खुदियां फरीदकोट से सांसद थे।

चुनाव जीतने के बाद क्या बोले गुरमीत सिंह खुदियां

चुनाव जीतने के बाद क्या बोले गुरमीत सिंह खुदियां

लंबी सीट से प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुदियां ने कहा कि पहले दिन से ही लोगों ने उनके साथ चलकर उनका समर्थन किया है। गुरमीत सिंह खुदियां ने जीत के बाद कहा, ''यह लोगों की जीत है। युवा नया इंकलाब लेकर आया है। पहले दिन से ही लोग मेरे साथ-साथ चल रहे थे और मेरा साथ देने लगे थे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+