पंजाब: 'हम पंजाबियों को नफरत की राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं, मीत हेयर को दें वोट', सीएम मान की अपील
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र संगरूर से पार्टी उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के पक्ष में मालेरकोटला में स्वयं सेवकों के साथ रोड शो किया।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि बड़ी संख्या में पंजाब से प्यार करने वाले क्रांतिकारी लोगों के उत्साह और जुनून को देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि सम्मान और प्यार देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। लोकसभा चुनाव में गुरमीत सिंह मीत हेयर को वोट देकर अपने विरोधियों को बताएं कि हम पंजाबियों को नफरत की राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं है। मलेरकोटलावासियों जो लोग इतनी धर्म और जाति की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाओ।
हम धर्म या नफरत की राजनीति नहीं करते हैं। हम काम की राजनीति करते हैं। सिर्फ विरोधियों को तकलीफ हो रही है कि आम घरों के बेटे-बेटियां कुर्सियों पर बैठकर जनहितैषी फैसले क्यों लेने लगे। मालेरकोटले के लोगों के जोश और उत्साह ने साबित कर दिया कि उन्हें बस वोटों का इंतजार है। कब 1 तारीख आएगी और हम झाड़ू का बटन दबाएंगे और 'आप' उम्मीदवार को जिताएंगे।
मालेरकोटले की भूमि उन क्रांतिकारी लोगों की भूमि है, जिन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के बच्चों पर अत्याचार के खिलाफ हां में हां मिलाई।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'पौना पंजाब मुझे बाई जी कहता है, इससे मैं जुड़ा महसूस करता हूं', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications