पंजाब: 'युवाओं को रोजगार देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं', बोले सीएम भगवंत मान
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने पंजाब के विकास को लेकर खुलकर बात की। सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने 2015 से झारखंड में बंद पड़ी कोयला खदान को फिर से शुरू किया।
हमने 540 मेगावाट का जीवीके थर्मल प्लांट खरीदा, जिससे अब हम उद्योग की बिजली सस्ती करेंगे। ताकि यहां अधिक उद्योग आएं और हमारे युवाओं को रोजगार मिले।

पंजाब में हमारी सरकार बनने से पहले नहरों का केवल 21 प्रतिशत पानी खेतों में जाता था। हमने इसे 59 प्रतिशत तक पहुंचाया है। जिससे बिजली भी बच रही है और भूमिगत जल भी बच रहा है। मेरी अपील पर किसानों ने पूसा 44 की जगह पीआर-126 जैसी किस्मों का इस्तेमाल किया, जिससे बिजली बोर्ड को 477 करोड़ रुपये की बचत हुई।
सीएम मान ने कहा कि 5 बिलियन क्यूबिक मीटर भूजल की बचत हुई। जो पैसा बचता है उसका उपयोग सरकारी खजाने में या फिर सार्वजनिक कार्यों में करते हैं। हमने अब तक 14 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। किसी को भी एक्सटेंशन नहीं दिया गया है। हर दिन राहगीर प्रार्थना करते हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के कुल 158 बच्चों ने जेईई-मेन्स पास कर राज्य को गौरवान्वित किया।
सभी शिक्षकों, अधिकारियों, अभिभावकों और बच्चों को बधाई। हमारी सरकार अच्छी है बच्चों को शिक्षा और अच्छा माहौल देने का प्रयास कर रही है। पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'हमने स्किल एजुकेशन पर फोकस करना शुरू कर दिया', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications