पंजाब: 'हमने स्किल एजुकेशन पर फोकस करना शुरू कर दिया', बोले सीएम भगवंत मान
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने पंजाब के विकास को लेकर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा कि अब हमने स्किल एजुकेशन पर फोकस करना शुरू कर दिया है। हम 8 सेंटर खोल रहे हैं, जहां यूपीएससी की तैयारी कराई जाएगी ताकि हमारे ज्यादा से ज्यादा युवा लड़के-लड़कियां अफसर बन सकें। बड़े पदों पर बैठें और जिम्मेदारी निभाएं।

सीएम मान ने कहा कि सत्ताधारी दल की सरकार अरविंद केजरीवाल को झूठा पर्चा बनवाकर लाई। ये विपक्ष को कुचलकर दोबारा जीतना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं, एक सोच है। जिस आदमी को संगरूर के 10 गांवों के नाम भी याद नहीं, लिखकर पढ़ भी नहीं सकते, वो संगरूर से दावा कर रहा है। बठिंडा की जनता का नजारा तो वो देख ही चुका है। जल्द ही संगरूर के लोग दिखाएंगे।
बीजेपी के लोगों ने किसी भी जांच एजेंसी को निष्पक्ष नहीं रहने दिया। आम आदमी पार्टी के प्रचार को रोका जा रहा है। उन्होंने तानाशाही की इतनी हद पार कर दी है कि वे अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन भी नहीं लेने दे रहे हैं।
विपक्षी पार्टियों को उम्मीदवारों की तलाश नहीं है। जहां वे जबरदस्ती टिकट दे रहे हैं, वहां कोई लेने को तैयार नहीं है। वे अभी भी अपने परिवार में ही फंसे हुए हैं। उन्हें पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: मुख्यमंत्री केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिले सीएम भगवंत मान, उनके स्वास्थ्य के बारे में दिया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications