मंत्री द्वारा फंगस लगे गद्दे पर लिटाए जाने से खफा VC कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष से मिले तो रोने लगे

Watch Video: Dr Raj Bahadur, VC of Baba Farid University of Health Sciences, breaks down as Punjab Congress Amarinder Raja meets him

मोहाली। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में वीसी डॉ राज बहादुर को फंगस लगे गद्दे पर लिटा देने का मामला तूल पकड़ रहा है। डॉ राज बहादुर, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वीसी के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके साथ शुक्रवार की घटना के बाद डॉक्‍टर्स की यूनियन और विपक्षी दलों के नेता सुहानुभूति दर्शा रहे हैं। डॉक्‍टर्स की यूनियन और विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि, स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ राज बहादुर का अपमान किया था, इसलिए वो अब माफी मांगे।

Watch Video: Dr Raj Bahadur, VC of Baba Farid University of Health Sciences, breaks down as Punjab Congress Amarinder Raja meets him

डॉ राज बहादुर से मिलने के लिए कई विपक्षी नेता उनके पास आ रहे हैं। इसी तरह पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा जब मोहाली में डॉ राज बहादुर से मिले तो डॉ राज बहादुर की आंखें भर आईं। उनके आंखों से आंसू बहने लगे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि, हमारी पार्टी आपके साथ खड़ी है। हम मौजूदा सरकार के मंत्री द्वारा आपके साथ किए गए द्रुव्‍यहार की निंदा करते हैं। हम चाहते हैं कि वे माफी मांगें।

Watch Video: Dr Raj Bahadur, VC of Baba Farid University of Health Sciences, breaks down as Punjab Congress Amarinder Raja meets him

इसी प्रकार आज पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा को बर्खास्त करने की मांग की। बादल ने कहा कि, सत्ता के नशे में धुत पंजाब के इस मंत्री को बर्खास्त किया जाए। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने एक ट्वीट में कहा, "प्रख्यात सर्जन और बीएफयूएचएस वीसी डॉ राज बहादुर के साथ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री जौरामाजरा के निंदनीय व्यवहार की हम कड़ी निंदा करते हैं। मैंने, डॉ बहादुर से बात की है और उनके साथ एकजुटता व्यक्त की है, साथ ही मेडिकल बिरादरी को पूरा समर्थन देने की बात कही है। हम देख रहे हैं आप के मंत्रियों और विधायकों द्वारा सम्‍मानित लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। जो गलत है, हम आवाज उठाएंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+