VIDEO: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता मिले गृहमंत्री अमित शाह से, न्याय की लगाई गुहार
मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। गृहमंत्री अमित शाह एक कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ में पहुंचे थे, जहां शुभदीप सिंह सिद्धृू मूसेवाला की माता सरपंच चरण कौर और पिता बलकार सिंह की उनसे मुलाकात हुई। इस दौरान मूसेवाला के माता-पिता ने शनिवार को गृहमंत्री से हाथ जोड़कर न्याय मांगा।

पिछले महीने 29 मई को मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पंजाब में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पंजाब की सत्तारूढ आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिअद और भाजपा सभी दलों के नेता सिद्धू मूसेवाला के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। कल मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मिलने आए थे। आज सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात हुई है।

केंद्रीय मंत्री शाह से सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की मुलाकात के बारे में एक भाजपाई ने बताया कि, यह मुलाकात इस हत्याकांड में आवश्यक कार्रवाई हेतु बहुत बड़ा कदम है। दो दिन पहले बुधवार काे पंजाब भाजपा का करीब 80 सदस्यों की टीम केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व पंजाब प्रधान अश्वनी कुमार की अगुवाई में परिवार से दुख साझा करने गई थी।












Click it and Unblock the Notifications