'खेडां वतन पंजाब दिआं': CM मान ने खेला वॉलीबॉल, पत्नी संग लिया कार्यक्रम में हिस्सा- VIDEO
जालंधर। पंजाब में शुरू हुए 'खेडां वतन पंजाब दिआं' स्पोर्ट्स इवेंट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सपत्नीक पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद भगवंत मान खुद भी वॉलीबॉल खेलते देखे गए। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रैकसूट और टोपी पहने हुए नजर आ रहे हैं और शॉट मार रहे हैं।

आम आदमी पार्टी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, मान को कुछ पॉइंट्स बटोरते हुए भी देखा जा सकता है। उनके बारे में @AAPpunjab के ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट किया गया, ''पिच पर मन साहब...सीएम भगवंत मान ने युवा, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल खेला।'
बता दें कि, 1 सितंबर से 21 अक्टूबर के बीच होने वाले लगभग दो महीने लंबे खेल आयोजन का उद्घाटन कल जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्मैश वॉलीबॉल खेल से जुड़कर युवाओं को प्रेरित व प्रभावित किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में 'खेड़ा वतन पंजाब दियां' स्पोर्ट्स एंड गेम्स का उद्घाटन करते हुए कहा कि, खेल हमारे जीवन का हिस्सा हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि, छह आयु वर्ग के चार लाख से अधिक खिलाड़ियों के 28 खेल श्रेणियों में ब्लॉक से राज्य स्तर तक की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की उम्मीद है। राज्य स्तरीय विजेताओं के लिए कुल ₹6 करोड़ की राशि की घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य के खेल कैलेंडर में एक वार्षिक उपलब्धि होगी।
मुख्यमंत्री मान ने कहा, "मैं पंजाबियों को हिस्सा लेते देखकर और खेल के क्षेत्र में युवाओं का जोश देखकर खुश हूं।" उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य भर में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक तरीके से प्रसारित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।' वहीं, आम आदमी पार्टी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, मुख्यमंत्री को वॉलीबॉल कोर्ट के बाहर अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ ट्रैक सूट और टोपी पहने देखा जा सकता है।
युवाओं ने अपने मुख्यमंत्री के कौशल पर चकित होकर मान की प्रशंसा की। वह करीब 10-15 मिनट तक मैदान पर रहे। मालूम हो कि, राजनीति में आने से पहले, मान को उनके स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट्स के लिए जाना जाता था।












Click it and Unblock the Notifications