Waris Punjab De का चीफ अमृतपाल सिंह भगोड़ा घोषित, सर्च ऑपरेशन जारी

Waris Punjab De का चीफ अमृतपाल सिंह भगोड़ा करार। अभी भी वह दिल्ली पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

amritpal singh

Recommended Video

    Khalistani समर्थक Amritpal singh को Punjab Police ने भगोड़ा घोषित किया | Amrit Pal | वनइंडिया हिंदी

    Waris Punjab De: वारिस दे पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस बीच जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने अमृतपाल सिंह को भोड़ा घोषित कर दिया है। अमृतपाल सिंह की दो कार को सीज कर लिया गया है और एक गनमैन को हिरासत में लिया है। इन हथियारों को जांच की जा रही है कि यह लाइसेंसी हैं या नहीं। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की हर संभव कोशिश कर रही है। अभी तक इस मामले में कुल 78 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले की आगे की जांच चल रही है।

    इसे भी पढ़ें- पंजाब: CM मान के मंत्री हरजोत सिंह बैंस 25 मार्च को करेंगे शादी, CM केजरीवाल भी होंगे शामिल
    गौर करने वाली बात है कि इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया था कि अफवाह पर ध्यान ना दें। किसी भी तरह के बहकावे में ना आएं। सिर्फ विश्वसनीय सूत्रों पर ही भरोसा करें। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है, उसे उसे पकड़ने की कोशिश जारी है, इसके लिए प्रदेशभर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पंजबा के कई जिलों में धारा 144 को लागू कर दिया गया है और राज्य की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

    वहीं अमृतपाल सिंह के पिता तारसेम सिंह ने बताया कि हमे अमृतपाल सिंह के बारे में सही जानकारी नहीं है, पुलिस ने हमारे घर पर 3-4 घंटे छापेमारी की है। उन लोगों को कुछ भी गैरकानूनी प्राप्त नहीं हुआ है। जब अमृतपाल सिंह घर से निकला तभी पुलिस को उसे गिरफ्तार करना चाहिए था। गौर करने वाली बात है कि अमृतपाल सिंह खालिस्तानी संगठन वारिस पंजाब दे का मुखिया है, उसने हाल ही में इस संगठन की कमान संभाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+