पंजाब: 'गुरमीत सिंह खुड्डियां को वोट दो, संसद में आपके पक्ष में बोलेंगे', बोले सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोकसभा क्षेत्र बठिंडा के लोगों से मिलने आया हूं। इस बार बठिंडावासियों, ईमानदार व्यक्ति गुरमीत सिंह खुड़िया को जिताओ। जब ये संसद में जाएंगे तो आपके पक्ष में बोलेंगे क्योंकि इन्हें पता है कि गुलाबी सुंडी, सफेद मक्खी या नकली स्प्रे से फसलों को कितना नुकसान होता है।

सीएम मान ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र बठिंडा से पार्टी प्रत्याशी गुरमीत सिंह ने खुडियां के पक्ष में सरदूलगढ़ के झुनीर में जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चारों ओर तालियां बजाते लोगों का हुजूम देखकर बहुत खुशी हुई। सरदूलगढ़ की क्रांतिकारी जनता ने विश्वास दिलाया कि इस बार वे लोकसभा सीट बड़े अंतर से जीतेंगे और पार्टी की झोली में डाल देंगे।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सम्मान और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। इन्कलाब जिंदाबाद...। पंजाब के 3-4 ऐसे नेता, जिन्हें घर से निकलते वक्त अपने ड्राइवर से पूछना पड़ता था कि आज किस पार्टी में बोलना है। 6 पार्टियां खुद बदल गईं, आज वे हम पर उंगली उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'युवाओं को सरकारी नौकरी और अच्छी सुविधाएं देकर खुशियां ला दी', बोले सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+