पंजाब: 'युवाओं को सरकारी नौकरी और अच्छी सुविधाएं देकर खुशियां ला दी', बोले सीएम भगवंत मान

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने जगह-जगह से खुशियां और घरों से खुशियां छीन ली थीं। 25-25 साल के युवाओं की दाढ़ी सफेद हो गई थी।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने युवाओं को सरकारी नौकरियां और अच्छी सुविधाएं देकर खुशियां ला दी हैं। घरों में वापस जाएं और खुशियां लाएं।

सीएम मान ने कहा कि राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है। हम दिन में किसानों को बिजली दे रहे हैं और रात में महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को बेच रहे हैं। 1 मार्च से 5 मई तक 250 करोड़ की बिजली बेची गई।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार की ओर से दलितों और गरीबों के लिए कई योजनाएं दी जा रही हैं। पुराने कटे राशन कार्ड वालों को भी हम बिना भेदभाव के साफ-सुथरा और ताजा राशन दे रहे हैं। आटे की वो रोटियां मुख्यमंत्री या मंत्रियों के घर पर बनती हैं, वही गरीबों के घर भी बनेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'मेरी अपील पर किसानों ने 477 करोड़ रुपये की बिजली की बचत की', बोले सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+