पंजाब: ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत देशभर के 7 करोड़ BJP कार्यकर्ता खादी उद्योग को देंगे बढ़ावा, ये है प्लान

महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ़ से दिये गए मंत्र वोकल फ़ॉर लोकल को अपनाते हुए देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने स्वदेशी अभियान चलाया।

चंडीगढ़, अक्टूबर 2, 2021। महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ़ से दिये गए मंत्र वोकल फ़ॉर लोकल को अपनाते हुए देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने स्वदेशी अभियान चलाया। इसके तहत देशभर में खादी आश्रमों पर जाकर खादी और स्वदेशी वस्तुओं की ख़रीदारी की साथ ही स्वदेशी वस्तुओं को प्रमोट भी किया। इसी कड़ी में चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी खादी और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर चलाए गए सेवा और समर्पण अभियान के तहत स्वदेशी को भी प्रमोट करने के उद्देश्य से गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं स्वदेशी को प्रमोट किया गया।

स्वदेशी वस्तुओं की ख़रीदारी

स्वदेशी वस्तुओं की ख़रीदारी

भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रदेश पदाधिकारियों सहित स्थानीय सेक्टर 17 स्थित खादी आश्रम में जाकर स्वदेशी वस्तुओं की ख़रीदारी की और देशवासियों को स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 'वोकल फ़ॉर लोकल' सपने को साकार करने में सहभागी बनें। वहीं कैलाश जैन ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए गए सेवा और समर्पण अभियान के तहत सभी मंडलों में बूथ स्तर तक स्वच्छता अभियान भी चलाए गए।

खादी उद्योग को नया जीवन

खादी उद्योग को नया जीवन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गांधी जयंती के मौके पर खादी इंडिया स्टोर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान ने खादी उद्योग को नया जीवन दिया है। जेपी नड्डा ने घोषणा करते हुए कहा कि देशभर के 7 करोड़ पार्टी कार्यकर्ता खादी के उद्योग को बढ़ावा देने 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक योगदान देगें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक प्रमुख भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान ने खादी उद्योग को नया जीवन दिया है।

आजादी दिलाने में अहम भूमिका

आजादी दिलाने में अहम भूमिका

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज महात्मा गांधी की 152वीं जयंती और हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयंती है। महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही उन्होंने उस अवधारणा पर काफी जोर दिया जिसमें भारत आगे बढ़ेगा। विश्व स्तर पर, गांधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए भारत और दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नड्डा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने स्वभाव से विनम्र थे, लेकिन एक साहसिक निर्णय लेने वाले इंसान थे। बहुत कम समय के लिए प्रशासन में रहे लेकिन कम वक़्त में उन्होंने अपनी प्रतिभा से देश को नई दिशा दी।

'वोकल फॉर लोकल' का संदेश

'वोकल फॉर लोकल' का संदेश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गांधी जयंती के अवसर पर ओड़िसा के अंगुल जिले के जैरत गांव में हथकरघा कारीगरों से मुलाक़ात की। इस मौके पर उन्होंने चरखा चलाते हुए वोकल फॉर लोकल का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जब वह छठी कक्षा में पढ़ते थे तो इस गांव के बुनकर समुदाय से जुड़े शुभंकर मेहर उनके शिक्षक हुआ करते थे।प्रधान ने अंगुल जिले के जैरत गांव में हथकरघा कारीगरों से भेंट की। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार स्थानीय उत्पादों और अर्थव्यवस्थाओं को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।


ये भी पढ़ें: पंजाब: सियासी घमासान के बीच CM चन्नी और सिद्धू ने लगाया मास्टरस्ट्रोक, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+