पंजाब: बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा 50 लाख रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा गिरफ्तार, AIG को 50 लाख की रिश्वत देने का आरोप

Sunder Sham Arora: पंजाब के पूर्व मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा (Sunder Sham Arora) को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ सतर्कता जांच कर रहे एआईजी (AIG) मनमोहन कुमार को रिश्वत देने का आरोप है। समाचार न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को एआईजी मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए की रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें, पूर्व मंत्री की गिरफ्तार किए जाने की जानकारी विजिलेंस ब्यूरो प्रेस नोट जारी कर दी है।

Recommended Video

    Punjab: पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora गिरफ्तार, 50 लाख रु रिश्वत देने का आरोप | वनइंडिया हिंदी*News
    Vigilance Bureau arrests Punjab ex-min Sunder Sham Arora for offering Rs50 lakhs bribe

    सुंदर शाम अरोड़ा, कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब की सरकार में मंत्री रहे थे। हाल ही में वो बीजेपी में शामिल हुए है। बता दें कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। विजिलेंस ब्यूरो के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) मनमोहन कुमार जांच कर रहे हैं। विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, हमारी टीम ने सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत की पेशकश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

    उन्होंने बताया, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को धारा 8 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के तहत गिरफ्तार कर लिया और 50 लाख रुपए रिश्वत की रकम बरामद की है। हम आज उन्हें अदालत में पेश करेंगे और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेंगे। इस दौरान विजिलेंस टीम ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, पंजाब में विजिलेंस टीम के एआईजी मनमोहन कुमार ने 14 अक्टूबर को शिकायत दर्ज की कि पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने विजिलेंस इंक्वायरी से बचने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत ऑफर की है।

    इसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई थी। विजिलेंस पुलिस का कहना है कि सुंदर शाम पहली किश्त के रूप में मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपये देने वाले थे। बाकी की रकम बाद में देना तय हुआ था, जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पकड़ लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+