पंजाब में आप की रैली: केजरीवाल बोले- दिल्ली की तरह यहां भी स्कूलों में शुरू कराएंगे फ्री कोचिंग
फतेहगढ़ चूड़ियां। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक वाहन पर सवार होकर जन-यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि, यदि आम आदमी पार्टी यहां सत्ता में आई तो दिल्ली की तरह पंजाब के स्कूलों में भी बच्चों को नीट और जेईई की फ्री कोचिंग कराई जाएगी।

आम आदमी पार्टी के नेताओं की रैली की तस्वीरें सामने आ रही हैं। भगवंत मान का कहना है कि, पंजाब की जनता और पंजाब की अर्थव्यवस्था का पूरा आधार खेतीबाड़ी पर ही खड़ा है, लेकिन आज तक की सरकारों ने किसानी को रत्तीभर भी तवज्जो नहीं दी। यही वजह है कि अन्न का उत्पादन में विश्व स्तर पर अनाज पैदा करने में विशेष मुकाम रखने वाले पंजाब के पास आज भी खेती-नीति (एग्रीकल्चरल पॉलिसी) नहीं है।'

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग और व्यापार-धंधा खेतीबाड़ी के साथ सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि, जब कृषि को लाभकारी-धंधा बनाने में कामयाबी हासिल हो जाएगी तो दुकानदारों-आढ़तियों, व्यापारियों-कारोबारियों, उद्योग और बाकी सभी वर्गों की आर्थिक तरक्की होना तय है।'
केजरीवाल ने भाषण में कहा कि, 'इस साल 2022 में आम आदमी पार्टी की रिकॉर्ड बहुमत से बन रही सरकार के लिए कृषि सेक्टर सबसे बड़ी तरजीह होगी और दिल्ली की तर्ज पर फसलों के नुकसान की भरपाई की जाया करेगी। क्योंकि, वहां (दिल्ली) में प्रति एकड़ 20 हज़ार रुपये तुरंत मुआवजा देने प्रावधान किया गया हैं।'












Click it and Unblock the Notifications