पंजाब: भगवंत मान सरकार की अनोखी पहल दिखा रही जमीन पर दम, हजारों लोगों की बचाई कीमती जान

पंजाब सरकार की नीतियों से हर वर्ग में खुशी की लहर है। सभी लोगों को सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं। सीएम भगवंत मान सभी वर्गों का ध्यान रख रहे हैं। इस बीच उनकी द्वारा चलाई गई सड़क सुरक्षा फोर्स योजना वरदान साबित हो रही है।

इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को काफी मदद मिल रही है। सिर्फ 90 दिनों में ही करीब 5 हजार दुर्घटनाग्रस्तों को मदद मिली है। 1 फरवरी से 1 मई 2024 तक हजारों लोगों को इसका फायदा मिला है। कई लोगों की जान बचाई गई।

आंकड़े के मुताबिक, इस अवधि के दौरान कुल 4901 दुर्घटना हुई। 3078 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 2744 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर इन घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर उन्हें नई जिंदगी मिली।

भगवंत मान सरकार की अनोखी पहल जमीन पर दम दिखा रही है। 24 घंटे सड़क दुर्घटनाओं में सहायता के लिए पंजाब की अपनी 'सड़क सुरक्षा फोर्स' तैनात है। घायलों को तुरंत मदद पहुंचाकर ये फोर्स उन्हें जीवनदान दे रहे हैं।

बता दें कि सीएम मान ने इसी साल इस फोर्स का गठन किया था। तब से ये फोर्स हजारों लोगों की जान बचा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब बनेगा हीरो, आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार मालविंदर कंग के समर्थन में प्रचार करेंगे सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+