पंजाब बनेगा हीरो, आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार मालविंदर कंग के समर्थन में प्रचार करेंगे सीएम भगवंत मान
लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से पंजाब में प्रचार में जुट गई है। सीएम भगवंत मान ताबड़तोड़ रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही लोकसभा उम्मीदवार भी लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार मालविंदर कंग के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी ने मालविंदर कंग को पंजाब के आनंदरपुर साहिब से मैदान में उतारा है।

सीएम मान ने कहा कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। इस चुनाव में आप हीरो बनेगा। पंजाब में आप की सुनामी आ गई है। इस सुनामी में विपक्ष उड़ गया है। बीजेपी, अकाली दल और कांग्रेस हमारे टक्कर में नहीं है। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी 7 मई को होगा। पंजाब में आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने सिख समुदाय के महान सेनापति सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिन पर दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications