पंजाब के हवाई अड्डे से अब कनाडा का सफर आसान, सिंगापुर के रास्ते भी भर सकेंगे उड़ान

अमृतसर। गोल्डन नगरी के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब कनाडा जाना और आसान हो गया है। यात्री अब अमृतसर हवाई अड्डे से वाया सिंगापुर होकर वैंकूवर जा सकेंगे। अब तक यात्रियों को दिल्ली से वहां जाना पड़ता है। मगर.. अब सिंगापुर एयरलाइंस ने फ्लाई स्कूट एयरलाइन के साथ मिलकर अमृतसर को कनाडा के वैंकूवर हवाई अड्डे के साथ जोड़ दिया है।

Traveling to Canada is now easier, Sri Guru Ramdas Ji International Airport flights via Singapore to Vancouver

एक अधिकारी ने बताया कि, अब श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनाडा जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा। अब यात्री दिल्ली जाने की बजाय अमृतसर से वाया सिंगापुर से होकर वैंकूवर जा सकेंगे। वैंकूवर कनाडा का ही शहर है। जो फ्लाइट वहां के लिए है, वह फ्लाइट मंगलवार-शनिवार को छोड़ सप्ताह में 5 दिन जा जाया करेगी। अगस्त में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। अमृतसर से स्कूट की फ्लाइट शाम 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे सिंगापुर पहुंचेगी।

Traveling to Canada is now easier, Sri Guru Ramdas Ji International Airport flights via Singapore to Vancouver

इस रूट पर यात्री 23 घंटे 35 मिनट में सफर पूरा कर सकेंगे। फ्लाई अमृतसर इनीशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला ने बताया कि, अमृतसर से फ्लाइट्स सिंगापुर एयरलाइंस ने 2004 से 2009 के बीच शुरू की थी। हालांकि, दुनियाभर में आई मंदी के कारण सिंगापुर एयरलाइंस ने 2009 में वैंकूवर आर लाॅस एंजेल्स दोनों जगह के लिए उड़ानें बंद कर दी थी। 13 साल बाद एक बार फिर अमृतसर से इन हवाई अड्डों का सीधा संपर्क जुड़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+