विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ों युवकों से ठग लिए करोड़ों रुपए, ट्रेवल एजेंट पर किया था आंख मूंदकर भरोसा
Gurdaspur news, गुरदासपुर। पंजाब में बटाला के ट्रेवल एजेंट द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसने करीब 270 नौजवानों को अपने मायाजाल में फंसाया है। कुवैत (Kuwait) भेजने के नाम से बटाला के रहने वाले ट्रेवल एजेंट ने अलग-अलग जिलों के 270 नौजवानों से करोड़ों रुपए ठग लिए। अपने साथ हुई ठगी का एहसास होने के बाद इंसाफ लेने के लिए एसएसपी बटाला के दफ्तर पहंचे।

पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने तीन ठग एजेंट को पकड़ने के बाद दो एजेंटों को छोड़ दिया। वहीं एसएसपी बटाला का कहना के पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ट्रेवल एजेंट को पकड़ा और पूछताछ के बाद एजेंट के बाकी साथियों को भी पकड़ा जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी।

एसएसपी बटाला के दफ्तर के सामने इकट्ठा हुए नौजवान विदेश में जाकर जॉब के चक्कर में सुरजीत नाम के ट्रेवल एजेंट के मायाजाल में फंस गए। अलग-अलग जिलों से संबंधित 270 के करीब युवकों से कुवैत भेजने के नाम से एजेंट सुरजीत ने करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित युवक अब इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। वहीं इन युवकों का आरोप है कि पुलिस ने तीन एजेंटों को पकड़कर उनमें से दो को छोड़ दिया है। वहीं एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह का कहना के पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। बाकी दोषी एजेंट के साथियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications