युवाओं को आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग देने से सिर्फ हिंसा होगी, ऐसी ट्रेनिंग का मकसद क्या है- वड़िंग

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मान सरकार ने वीआईपी सुरक्षा फिर से बहाल कर दी है। अब सिख युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग के आह्वान पर सियासत गरमा गई है।

चंडीगढ़, 6 जून 2022। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मान सरकार ने वीआईपी सुरक्षा फिर से बहाल कर दी है। अब सिख युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग के आह्वान पर सियासत गरमा गई है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा एक बार फिर से सिख युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग मुहैया करवाए जाने संबंधी आह्वान की निंदा की है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जत्थेदार दुनिया और खास तौर पर सिख समुदाय को क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

raja warring

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जत्थेदार से मुखातिब होते हुए कहा कि आपका सिखों के हाथ में हथियार देने का मोह एकजुट रहने की सोच से अलग है। उन्होंने जत्थेदार से सवाल किया कि क्या आप सभी के लिए हथियारों की ट्रेनिंग की वकालत कर रहे हैं या फिर सिर्फ सिखों के लिए ट्रेनिंग की वक़ालत कर रहे हैं। क्या इससे दूसरों में असुरक्षा और अविश्वास की भावना पैदा नहीं होगी ?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह पंजाब के लिए अच्छा नहीं होगा। सिखों को हथियारों की ट्रेनिंग देने की सलाह ऐसे गलत समय में नहीं दी जा सकती, जब पंजाब अपने प्रख्यात गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत पर शोक मना रहा है। सिद्धू मूसेवाला को सिर्फ़ 28 साल की युवा आयु में अपराधियों की गोलियों ने निशाना बनाया। राजा वड़िंग ने जत्थेदार से कहा कि आपकी हथियारों की ट्रेनिंग संबन्धी यह गलत सलाह ऐसे गलत समय पर नहीं दी जा सकती। अभी पंजाब अपने एक बेहतरीन बेटे मूसेवाला के बिछड़ने का गम मना रहा है और आप हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए कह रहे हो।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उनसे अपील की है कि हथियारों की ट्रेनिंग का प्रचार करने की बजाय, शांति के संदेश का प्रसार करना चाहिए, जो सिख धर्म दर्शाता है, ना कि हिंसा का, क्योंकि युवाओं को आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग देने से सिर्फ हिंसा होगी या फिर आपको हमें बताना चाहिए कि ऐसी ट्रेनिंग का मकसद क्या है।

ये भी पढ़ें: पंजाब: आप की सरकार ने STF चीफ सिद्धू को ADGP जेल का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+