कल होगी I.N.D.I.A गठबंधन की मेगा रैली, पंजाब सरकार के मंत्री बलबीर सिंह ने कहा- टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Delhi INDIA Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की खिलाफत में देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की रैली होगी। इंडिया ब्लॉक की रैली पर पंजाब के मंत्री और आप नेता बलबीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक रैली होगी। इसका मकसद है- तानाशाही हटाओ, देश बचाओ। कल इतनी बड़ी रैली होगी कि सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। पंजाब में लोगों में बहुत जोश है...अरविंद केजरीवाल अपने लिए नहीं देश के लिए जेल गए हैं...कल एक नई शुरूआत होगी।
आम आदमी पार्टी के नेता बलबीर सिंह ने कहा, कि 'केजरीवाल आंदोलन' देश का इतिहास बदल देगा. अरविंद केजरीवाल अपने लिए नहीं बल्कि देश के युवाओं और किसानों के लिए जेल गए हैं। केजरीवाल 140 करोड़ भारतीयों के लिए लड़ रहे हैं। आप नेता ने साथ में जोड़ा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं।
इधर दिल्ली कांग्रेस के इंचार्ज दीपक बाबरिया का इस महारैली को लेकर कहना है कि इंडिया गठबंधन की कल 'लोकतंत्र बचाओ रैली' होगी। भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करने पर उतारू है। भारत में किसान आंदोलन कर रहे हैं, देश के युवा बेरोजगार और परेशान हैं, भर्ती परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन सभी मुद्दों को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उठाया, तो विपक्षी एकता को तोड़ने के लिए विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। कल की रैली तय कर देगी कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications