पंजाब: 'देश में करने के लिए इतना काम है, मोदी सरकार सिर्फ स्लोगन-नाटक में लगी है', AAP नेता का BJP पर हमला
Punjab News: पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक-एक करके देश की सारी संस्थाएं मोदी जी बर्बाद कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस को अब अपने नौटंकी का हिस्सा बना लिए।
संदीप पाठक ने कहा कि सभी अफसरों को अब 'नहीं' कहना सीखना पड़ेगा, चाहे जितना भी दबाव आये। उन्होंने कहा कि इतना कुछ काम है देश में करने के लिए लेकिन बीजेपी सिर्फ स्लोगन और नाटक में ही लगी है। मोदी सरकार सारी संस्थाएं को बर्बाद करने में लगी है।

तमाशा करने के मकसद से मोदी सरकार ने सीएम केजरीवाल के घर भेजी पुलिस
आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार की क्राइम ब्रांच की पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की पुलिस एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाई। तमाशा करने के मकसद से मोदी सरकार ने सीएम केजरीवाल के घर पुलिस भेजी।
बीजेपी को बस तमाशा करना है- आप नेता
आम आदमी पार्टी ने कहा कि किस कानून में लिखा है नोटिस सिर्फ मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से दिया जा सकता है? उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि बीजेपी को सिर्फ तमाशा करना है। उन्हें विकास के कामों से कोई मतलब नहीं है। उन्हें बस तमाशा करना है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'पंजाबियों का विदेशों से आना शुरू हो गया, उनका मन यहीं हैं', NRI बैठक पर बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications