पंजाब: 'पंजाबियों का विदेशों से आना शुरू हो गया, उनका मन यहीं हैं', NRI बैठक पर बोले सीएम भगवंत मान
Punjab News: पंजाब के पठानकोट में आज एनआरआई की मीटिंग हुई। इस बैठक पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी पूरी दुनिया में रहते हैं और वे पूरी दुनिया में कामयाब हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी यहां से शारीरिक रूप से चले गए, लेकिन उनका मन यहीं हैं।
सीएम मान ने कहा कि वे सिस्टम से दुखी होकर गए, अब हमने यहां काफी हद तक सिस्टम ठीक कर लिया है। अब उनका वापस आना शुरू हो गया है। पंजाबी अब यहां व्यापार करना चाहते हैं। पहले यहां भ्रष्टाचार था अब वे सब खत्म हो चुका है।

पंजाबियों को रंग-बिरंगे पंजाब के कुछ अलग रंग दिखाए जा सकें
सीएम भगवंत मान ने इससे पहले ट्वीट कर बताया कि आज से हम पंजाब में प्रवासी पंजाबियों के लिए 'एनआरआई मीटिंग' शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें एनआरआई के मुद्दों और शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। पहली 'एनआरआई मीटिंग' पठानकोट (मिनी) के गांव चमरौद में हुई। यह बैठक इसलिए रखी गई है कि बाहर रहने वाले पंजाबियों को रंग-बिरंगे पंजाब के कुछ अलग रंग दिखाए जा सकें।
अब यहां स्तिथि पूरी तरह बदल गई
एनआरआई विभाग के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि पंजाबियों का विदेशों से आने पर स्वागत है। यहां अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। पहले यहां भ्रष्टाचार था, लेकिन अब सब खत्म हो गया है। सीएम मान ने कहा कि हमने काफी हद तक सिस्टम ठीक लिया है।
यह भी पढ़ें- 'BJP का बस चले तो चुनाव ही ना हों', पंजाब के CM भगवंत मान की भाजपा पर बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications