पंजाब में जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों का होगा उद्धार, मान सरकार ने दिया यह निर्देश

Punjab News: पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने में लगी हुई हुई है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने पंजाब के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके कार्यालयों में होने वाले सिविल वर्क, पब्लिक हैल्थ से संबंधित कामों के एस्टीमेट मांगे हैं।

bhagwant mann

शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में करवाए जाने वाले सिविल वर्क, पब्लिक हैल्थ से संबंधित कामों के एस्टीमेट परलोक निर्माण और पब्लिक हैल्थ डिपाटमैंट के साथ सम्पर्क करते हुए तैयार करवाए एस्टीमेट 22 दिसम्बर तक मुख्य कार्यालय को भेजे जाएं। एस्टीमेट प्राप्त न होने पर विभाग द्वारा यह मान लिया जाएगा कि संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कोई भी काम नहीं होने वाला है।

ज्ञात हो कि पिछले लंबे समय से किसी सरकार ने भी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों की सुध तक नहीं ली। यही वजह है कि इन अधिकारियों के दफ्तरों में कई बार सिविल और पब्लिक हैल्थ से जुड़े कई काम या तो फंडों के अभाव में पैंडिंग रह जाते हैं या फिर कई अफसर इन कार्यों को करवाने के लिए अपनी जेब पर बोझ डालते हैं।

स्थिति यह है कि डी.ई.ओज के दफ्तरों में आने वाले लोगों को विभिन्न ब्रांचों में बिठाने के लिए कुर्सियां तक नहीं हैं, अगर कहीं हैं, तो वे भी संबंधित ब्रांचों के स्टाफ द्वारा खुद ही बंदोबस्त करके मंगवाई गई हैं, लेकिन सरकार द्वारा उक्त कार्य के लिए दिखाई गई गंभीरता से दफ्तरों में भी सुधार की उम्मीद जगी है। विभाग ने संदीप वर्मा सहायक संचालक सिविल वर्क्स डी.जी.एस.ई. कार्यालय पंजाब की ड्यूटी बतौर नोडल अधिकारी लगाई गई है जो सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से एस्टीमेट प्राप्त करने के बाद सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब सरकार को सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें पंजाब में विकास क्रांति रैली, मालविंदर सिंह बोले- 1125 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की मिलेगी सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+