Sukhbir Badal पर फायरिंग का खौफनाक Video, पलभर में बचे वरना जा सकती थी जान

Opened fire Video on Sukhbir Badal: पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार सुबह (04 दिसंबर) जानलेवा हमला किया गया। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के गेट पर उनके ऊपर एक शख्स ने फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली उनको नहीं लगी और हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया।

दरअसल, डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को माफी देने को लेकर अकाल तख्त ने उन्हें दो दिन की सजा दी है। जिसके दूसरे दिन बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर सेवादार बनकर बैठे थे। उसी दौरान हमलावर नारायण सिंह चौड़ा नाम का हमलावर आया और उनसे फायरिंग कर दी।

Sukhbir Badal

हमले का खौफनाक वीडियो देखिए...

घटना से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फायरिंग की घटना को एक व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया, जो स्वर्ण मंदिर के बाहर के दृश्यों को फिल्मा रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

ये भी पढ़ें: कौन है नारायण सिंह चौरा, जिसने सुखबीर बादल पर चलाई गोली, सामने आया बड़ा कनेक्शन

पलभर में ऐसे बची जान, वरना...

वीडियो में नीली पगड़ी पहने एक व्यक्ति को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है और कुछ ही सेकंड में वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। फायरिंग के वक्त हमलावर ने जैसे ही सुखबीर बादल पर गोली चलाई पास में खड़े एक सेवादार ने अपना हाथ ऊपर की ओर धकेला, जिससे गोली मंदिर की दीवार पर लगी और निशाना चूकने से सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए। वारदात के वक्त नारायण सिंह चौड़ा सुखबीर सिंह बादल के करीब खड़े थे।

ये भी पढ़ें: Golden Temple: जानिए स्वर्ण मंदिर के बारे में ये दिलचस्प बातें, जहां हुआ सुखबीर सिंह बादल पर हमला

कौन है हमलावर नारायण सिंह चौड़ा?

गोली चलाने वाले की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर एक पूर्व खलिस्तानी आतंकवादी है, जिस पर कई मामले चल रहे हैं और वह अंडर ग्राउंड है। आरोपी गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक का रहने वाला है। वह सिख संगठन दल खालसा का मेंबर है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+