पंजाबः तरनतारन जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, निर्ममता से मौत के घाट उतारा

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के कैरों गांव में खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह हत्या शराब माफिया के परिवार के सदस्यों की गई है। शराब माफिया से जुड़े ब्रिज लाल धत्तू के परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतारा गया है। यह हत्या गुरुवार की आधी रात को हुई है।

tarantaran murder of five family member due to dispute

शराब माफिया ब्रिज लाल की पत्नी रंजीत कौर को नशा बेचने के आरोप में दस साल की सजा हुई थी और करीब 20 दिन पूर्व जेल में उसकी मौत हो गई थी। एक साथ हुए पांच हत्याओं से आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया है। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर डीएसपी कुलजिंदर सिंह, थाना प्रभारी अजय खुल्लर सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और सभी शवों को कब्जे में ले लिया।

हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकि ऐसा माना जा रहा है कि हत्याओं का कारण शराब माफिया से विवाद है। ब्रिज लाल धत्तू के खिलाफ अवैध शराब के कई मामले दर्ज हैं और उसके बेटे के खिलाफ भी ऐसे ही मामले दर्ज हैं। मारे गए लोगों में कैरों गांव के रहने वाले 55 वर्षीय ब्रजलाल, उसके दो बेटे और उनकी दोनों पत्नियां शामिल हैं।

इसके अलावा थाना सदर पट्टी के गांव मुठिया वाला के रहने वाले 40 साल के किसान संतोख सिंह की आधी रात को तेजधार हथियारों से हत्‍या कर दी गई। संतोख सिंह अपने ससुराल घर गांव वल्टोहा आए हुए था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी आरोपितों के बारे में पता नहीं चल पाया है। हत्‍या के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है। एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+