पंजाब: सुनील जाखड़ ने की भगवंत मान सरकार के काम की तारीफ, AAP ने कहा- हम सही रास्ते पर

Lok Sabha Election 2024: पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी के कामों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस बहुत मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होंने उनकी कामों की सराहना की है। सुनील जाखड़ ने पंजाब पुलिस को साधुवाद दिया है।

उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को नंगल में हुई विकास प्रभाकर के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस को साधुवाद। पंजाब पुलिस ने जिस तत्परता से इस मामले को सुलझाया है, उससे आम जनता का विश्वास बहाल करने में काफी मदद मिलेगी।

इस पर पंजाब की आम आदमी पार्टी ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जब आपका सबसे बड़ा आलोचक आपकी प्रशंसा करता है, तो इसका मतलब है कि आप सही रास्ते पर हैं। साथ ही उन्होंने सुनील जाखड़ को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, सुनील जाखड़ जी, प्लीज एक बार डेटा भी देख लें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के अधीन पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 24 घंटे काम कर रही है। नशा मुक्त पंजाब बनाने से लेकर गैंगस्टरों और माफियाओं के युग को समाप्त करने तक AAP सरकार 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल से की मुलाकात, जन्मदिन की दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+