Haryana News: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल से की मुलाकात, जन्मदिन की दी बधाई
Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मंगलवार को राजभवन में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की नीतियों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उनके साथ एपीजे सत्या समूह के महाप्रबंधक अमित कांसल भी उपस्थित रहे।
प्रो. विजय वीर सिंह ने राज्यपाल को आगामी 10 मई 2024 को आयोजित होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि उस दिन 1125 छात्रों को उनके कर-कमलों द्वारा डिग्रियां प्रदान की जाएगी।

पंजाब के राज्यपाल को दी जन्मदिन की बधाई
इसी तरह हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब राजभवन में पहुंचकर उन्हें उनके जन्मदिन के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। राज्यपाल हरियाणा ने पंजाब के राज्यपाल पुरोहित की दीर्घायु और स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications