'गांव में लव मैरिज की तो होगा बहिष्कार, यहां नहीं रहेंगे ऐसे लोग', पंजाब के सिख संगठनों का ऐलान
अमृतसर। पंजाब के मानांवाला में कई सिख संगठनों के पदाधिकारियों ने पंचायत कर 2 प्रस्ताव पास किए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में ऐलान किया कि, ''नशा तस्करों को कहीं शरण नहीं दी जाएगी। इसके अलावा गांव में ही लव मैरिज करने वालों का बहिष्कार किया जाएगा। घर से भागने वाले युवक-युवतियों के लिए यह फैसला कठोर-दंड देने जैसा होगा।' अभी पुलिस-प्रशासन की इस पर प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सिख संगठनों ने यह फैसला गांव मुच्छल में सुनाया। जहां गुरु ग्रंथ साहिब जी सम्मान समिति जत्थेदार बलबीर सिंह मुच्छल, भाई मेजर सिंह, बाबा बलविंदर सिंह दमदमी टकसाल फतेहाबाद, भाई दिलबाग सिंह, भाई निशान सिंह निहंग सिंह फौजन, बाबा मलकीत सिंह महाकाल, भाई सुखदेव सिंह हरियान, डॉ. रणजीत सिंह, भाई के अलावा तरसेम सिंह, बहन मनजिंदर कौर खालसा आदि समेत कई सिख नेता मौजूद थे। वहीं, पर उन्होंने कहा कि, लोगों के साथ मीटिंग कर नशा तस्करों और अपने ही गांव में लव मैरिज करने वालों का बहिष्कार करने का फैसला लिया जा रहा है।

दंडित करने के हुकुम वाले इन दोनों प्रस्तावों पर वहां जुटे स्थानीय लोगों ने भी अपनी सहमति दी। सिख संगठनों ने साफ कहा कि, जब हमारे यहां खुलेआम मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं, तो उसे रोकने के लिए कठोर फैसला लिए हैं। इसके लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा माता-पिता के लिए बच्चों की परवरिश, सच्चे प्यार की परिभाषा को भूलकर गांव में शादी करने वालों को गांव से निकाल देने की भी चेतावनी दी गई है। सिख संगठनों ने 2 प्रस्ताव पास करते हुए कहा कि, मर्यादा को तोड़ने वाले समाज को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए ऐसे लोगों को यहां रहने नहीं दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications