NRI कम्यूनिटी से बोले सिद्धू- पंजाब चुनाव हम आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रहे
अमृतसर, 13 फरवरी: कांग्रेस हाईकमान से नाराजगी के बीच पंजाब पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से प्रचार शुरू कर दिया है। रविवार को उन्होंने NRI कम्यूनिटी से बात की। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी चुनाव अगले चुनाव के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रही है। ऐसे में सभी एकजुट होकर कांग्रेस का साथ दें।

दरअसल कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने वादे के मुताबिक पंजाब की जनता के सामने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान मुख्यमंत्री पद के लिए किया। उस दौरान सिद्धू ने भी राहुल गांधी की बात का समर्थन किया था, लेकिन बाद में उनकी बातों से लगा कि वो नाराज हैं। इसके बाद वो प्रचार बीच में ही छोड़कर वैष्णो देवी की यात्रा पर चले गए। हालांकि अब उन्होंने फिर से प्रचार अभियान का जिम्मा संभाल लिया है। जिससे हाईकमान ने राहत की सांस ली।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल ही में कहा था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार फिर से बनी तो सिद्धू को सुपर सीएम का पद मिलेगा। इसके अलावा सिद्धू की पत्नी ने भी हाईकमान पर बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे पति ईमानदारी हैं और वो बदलाव के लिए अच्छा चेहरा होते। कुछ नेताओं ने चन्नी की गरीब वाली छवि हाईकमान को दिखाई और वरिष्ठ नेता उसी बात में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications