केजरीवाल का ऑडियो चलाकर बोले सिद्धू- आप का पंजाब में मुफ्त बिजली देना भेदभाव की कोशिश

पटियाला। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की सरकार को बिजली कटौती के मुद्दे पर घेरा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, चुनाव में आप द्वारा सूबे के सभी वर्गों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली का दावा किया गया था, लेकिन अब चुनावी वायदे का भेदभाव कर जाति-पाति के नाम पर पंजाब को बांटने की कोशिश चल रही है। सिद्धू बोले- किसानों को अभी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।

Sidhu targets Punjab Aam Aadmi Party government on the issue of power cut and free electricity

पंजाब में नाभा थर्मल प्लांट के बाहर कांग्रेसियों के धरने में नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल का ऑडियो चलाया। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि, केजरीवाल साहब ने तो 1 अप्रैल से 300 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान किया था, लेकिन अब वो 1 जुलाई से लागू करने का दावा किया जा रहा है। मैं बता रहा हूं कि यहां चुनावी वायदे का भेदभाव कर जाति-पांति के नाम पर बांटने की कोशिश चल रही है। उन्होंने कहा, "पंजाब में बिजली की डिमांड से आधे से भी कम प्रोडक्शन हो रहा है। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। आखिर कैसे उनकी मांग पूरी होगी।

Sidhu targets Punjab Aam Aadmi Party government on the issue of power cut and free electricity

सिद्धू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चन्नी का नाम लिए बिना कटाक्ष किया। सिद्धू बोले- "भाषणबाजी से कुछ भी नहीं होने वाला। ईमानदार लोगों के साथ तो हम खड़े हैं। लेकिन जिनके घर से पैसे निकले थे, सिद्धू उनके साथ नहीं खड़ा होगा।" इस दौरान सिद्धू ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा पूर्व सीएम चन्नी की ओर था, क्योंकि उनके रिश्तेदार के घर छापे में करोड़ों रुपये बरामद हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+