सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए शॉर्प शूटर दीपक मुंडी के पास मिली ये चीजें, कोर्ट में पेशी
मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े शार्प शूटर दीपक मुंडी को आज मानसा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने उसे 5 दिन के रिमांड पर लिया था। उसके अलावा पुलिस द्वारा आज राजेंदर जोकर और कपिल पंडित को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि, पुलिस फिर से आरोपियों के रिमांड की मांग कर सकती है।

दीपक मुंडी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़ा गया 6वां शूटर है, जो फरार था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ज्वाइंट ऑपरेशन में उसे भारत-नेपाल बार्डर से काबू किया गया था। उसके अलावा पुलिस ने 2 और गैंगस्टर पंडित व रजिंदर को भी गिरफ्तार किया था। उनके पास से 9 एम.एम. की पिस्तौल, 32 बौर की पिस्तौल भी बरामद हुई थी, पुलिस का कहना है कि, उन्होंने पिस्तौल को सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में इस्तेमाल किया। हत्याकांड के बाद से पुलिस की 5 विशेष टीमें मुंडी की तलाशी कर रही थीं। मूसेवाला हत्याकांड में बोलेरो और कोरोला मॉड्यूल का इस्तेमाल भी किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दीपक मूंडी बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था। उसका नेतृत्व हरियाणा का शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी कर रहा था और उसके साथ अंकित सिरसा और कशिश भी थे। मूसेवाला की हत्या के बाद ये चारों गुजरात भाग गए थे। जब पुलिस ने दीपक को दबोचा तो उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से 5 दिन के रिमांड पर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications