सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: लॉरेंस के शूटरों ने पुलिस को बताया- वारदात के बाद कहां रखते थे असलहा

sidhu moose wala news: gangster lawrence bishnoi's shooters arrested by Punjab Police

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आए उसके शूटरों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शूटरों ने कहा है कि, वे पहले लॉरेंस के कहने पर वारदातें करते थे और फिर असलहों को बलदेव नाम के शख्स के पास रख देते थे। बलदेव लॉरेंस का क्लासमेट रहा है।

sidhu moose wala news: gangster lawrence bishnois shooters arrested by Punjab Police

पुलिस टीम की पूछताछ में शूटरों ने कहा कि बलदेव का सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से कोई लिंक नहीं है, लेकिन इन हथियारों को कहां इस्तेमाल किया था और कहां से मंगवाए गए थे, इनकी जांच सीआईए कर रही है। एक अन्य आरोपी अंकित भी उसी का साथी बताया जा रहा है, जिसे घंटाघर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभी जिन 4 शूटर्स की पहचान पंजाब पुलिस ने की है, उनमें प्रियव्रत और उसका सहयोगी अंकित सोनीपत के रहने वाले हैं। वहीं, पंजाब से मोगा के रहने वाले मनु कुश और अमृतसर के रहने वाले जगरूप रूपा का नाम शामिल है।

sidhu moose wala news: gangster lawrence bishnois shooters arrested by Punjab Police

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए वाहन में मिले एक सुराग के बाद तकनीकी इनपुट से पंजाब पुलिस को हत्या से पहले हुई घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिली है। जिसके चलते अब तक मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, हाल में मोती नगर इलाके में घर में घुसकर हमला करने के मामले में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नजदीकी समेत 2 आरोपियों को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हीं आरोपियों की पहचान बलदेव चौधरी और अंकित शर्मा के रूप में हुई। बलदेव से पुलिस को 2 पिस्टल और 11 कारतूस बरामद हुए हैं। उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना है।

sidhu moose wala news: gangster lawrence bishnois shooters arrested by Punjab Police

शूटरों के बारे में बताते हुए केस इंचार्ज बेअंत जुनेजा ने कहा कि, हमें यह सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में ही देखे गए हैं। उनके पास पिस्टल भी हैं। तब हमारी टीम ने नाकाबंदी कर उन्हें दबोच लिया। उसके बाद उनसे की गई पूछताछ में कई बातें उजागर हुईं।बलदेव ने बताया कि वो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नजदीकी है। वो लारेंस के साथ कॉलेज में पढ़ता था। अब पुलिस उससे मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+