पंजाब में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, AAP के नए नवेले चेहरों ने सिद्धू-कैप्टन और बादल जैसे दिग्गजों को हराया

चंडीगढ़, मार्च 10। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य के अंदर ना सिर्फ सत्ता परिवर्तन किया है, बल्कि कई ऐसे उलटफेर भी हुए, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है। पंजाब के अंदर कांग्रेस, शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी गठबंधन के कई बड़े नेताओं की हार हो गई है। इसमें मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का नाम शामिल है।

पंजाब में कौन-कौन से दिग्गज हारे चुनाव

पंजाब में कौन-कौन से दिग्गज हारे चुनाव

यह वो नाम हैं, जो पंजाब की राजनीति के सबसे दिग्गज नेता थे, लेकिन आम आदमी पार्टी के नए चेहरों ने इन सभी दिग्गज नेताओं को धूल चटा दी है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि इन नेताओं को किसी सीट पर किस उम्मीदवार के सामने हार का मुंह देखना पड़ा।

चरणजीत सिंह चन्नी

चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 2 सीटों से चुनाव लड़ा था और उन्हें दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। इसमें एक सीट चमकौर और दूसरी भदौर है। चमकौर साहिब सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी को आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह ने हराया है। वहीं दूसरी सीट भदौर पर भी सीएम चन्नी को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह के हाथों 37 हजार से अधिक वोट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला अर्बन सीट से चुनाव हार गए हैं। कैप्टन को आम आदमी पार्टी के अजित पाल सिंह ने 15 हजार से अधिक वोटों के अंदर से चुनाव हरा दिया है। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से निकल गए थे। उन्होंने सीएम पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अलग पार्टी बनाई थी और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर ने हरा दिया है। अमृतसर ईस्ट सीट पर सिद्धू के अलावा बिक्रम सिंह मजीठिया भी चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें भी यहां हार का सामना करना पड़ा है। बिक्रम सिंह मजीठिया इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे हैं। जीवन ज्योत कौर को 39 हजार के करीब वोट मिले हैं तो वहीं सिद्धू को 33 हजार के करीब वोट मिले हैं और बिक्रम मजीठिया को 25 हजार वोट मिले हैं।

बादल परिवार के सभी चेहरे चुनाव हारे

बादल परिवार के सभी चेहरे चुनाव हारे

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल समेत बादल परिवार के सभी सदस्य चुनाव हार गए हैं। 1957 से लेकर अभी तक 11 बार चुनाव जीतने वाले प्रकाश सिंह बादल पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे और 95 साल की उम्र में भी उन्होंने चुनाव लड़ा, लेकिन वो इस बार चुनाव हार गए। उन्हें लंबी सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुडियां ने 11396 वोटों के अंतर से हरा दिया है। प्रकाश सिंह बादले के अलावा उनके बेटे सुखबीर बादल, उनके भतीजे मनप्रीत बादल, उनके दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों भी चुनाव हार गए। सुखबीर बादल के साला साहिब बिक्रम मजीठिया भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। हालांकि उनकी पत्नी गुनीव कौर ने मजीठा सीट जीत ली है।

ये भी पढ़ें: सोनू सूद की बहन हार गईं चुनाव, पंजाब में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थीं, जानिए कितने वोट मिले?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+