किसानों को दिल्ली जाकर प्रदर्शन करना चाहिए, शंभू-खनौरी बॉर्डर कार्रवाई के बाद पंजाब मंत्री चीमा का बड़ा बयान

पंजाब पुलिस ने बुधवार की रात शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बीते 13 महीने से धरना- प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय मंत्रीमंडल के साथ बातचीत करके लौट रहे किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत अन्य को मोहाली में हिरासत में ले लिया।

इसके बाद लगभग 3 हजार पुलिस बल की तैनाती में पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर प्रदर्शनकारी किसानों से जबरन खाली करवा दिया। इतना ही नहीं दोनों बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के टेंट और बैराकेटिंग पर बुलडोजर चलवाया गया।

Punjab minister Cheema

बता दें पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर बीते 13 महीने से किसान कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पंजाब पुलिस ने अब इतनी सख्‍ती दिखाते हुए ये बड़ी कार्रवाई की है। वहीं शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के वित्‍त मंत्री हरपाल चीमा ने बड़ा बयान दिया है।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहादोनों बॉर्डर ब्लॉक होने के कारण पंजाब राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था को काफी नुकसान हो रहा है। शंभू और खनौरी हाईवे पंजाब की जीवनरेखा है जिसके बंद होने पंजाब के बिजनेस और इंडस्‍ट्री को बहुत नुकसान पहुंचा।

इसके साथ ही शंभू और खनौरी बार्डर पर पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को सही ठहराते हुए चीमा ने कहा दोनों राजमार्ग एक साल से अधिक समय से बंद पड़े हुए हैं जिससे पंजाब के व्‍यापारियों को नुकसान हो रहा है, पंजा के लोग परेशा है युवा परेशान हैं...इसके साथ ही मंत्री चीमा ने कहा किसानों की मांग केंद्र सरकार से है इसलिए किसान दिल्‍ली में जाकर प्रदर्शन करें।

बता दें प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाए जाने के बाद किसानों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर विश्ववासघात करने का आरोप लगाया है। किसानों ने कहा पंजाब सरकार ने उन्‍हें भ्रमित किया है। सरकार ने भूख हड़ताल ये कह कर खत्‍म करवाई थी कि वो बातचीत करेंगे लेकिन अब पुलिस के द्वारा हम पर ये कार्रवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+