किसान नेता चढूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी, बोले- राजनीति प्रदूषित हो गई, इसे बदलने की जरूरत है
चंडीगढ़। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की राजनीतिक पार्टी लॉन्च हो चुकी है। इसका नाम उन्होंने संयुक्त संघर्ष पार्टी रखा है। आज चंडीगढ़ में उन्होंने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी घोषणा की। रिछपाल सिंह जोडामाजरा पार्टी के नवनियुक्त प्रधान बने। चढूनी ने कहा कि हमारा मकसद अमीर होना नहीं है। उन्होंने कहा- 'अब राजनीति प्रदूषित हो गई है और इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए, हम ने अपनी नई पार्टी लॉन्च की है। इसके तहत किसान खुद अपनी आवाज उठाएंगे और चुनाव में खड़े होंगे।

बता दें कि, गुरनाम सिंह चढ़ूनी हरियाणा से भारतीय किसान यूनियन के नेता रहे हैं। आज चंडीगढ़ में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की घोषणा की। उन्होंने अपने चुनावी मिश्न 2022 की पंजाब से शुरूआत है। इसकी घोषणा करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा है कि, वे हरियाणा छोड़कर पंजाब नहीं भागेंगे। वे मिशन पंजाब के तहत पंजाब में खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि चुनाव लड़वाएंगे। चढ़ूनी का कहना है कि किसान अपनी खुद की सरकार क्यों नहीं बना सकता। उन्होंने कहा कि, किसान हमारे साथ आएं और खुद चुनाव लड़ें।

Recommended Video
वहीं, चढ़ूनी द्वारा गठित संयुक्त संघर्ष पार्टी के नवनियुक्त पार्टी प्रधान रिछपाल सिंह जोडामाजरा ने कहा कि, हम 30 साल से किसान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा दर्द एक साल के संघर्ष (किसान आंदोलन) में भुगता। 750 किसानों की शहीदियां हुई। जो ज्यादितयां हुई, कैस-कैसे नाम किसानों को दिए गए। एक लूटा जा रहा था, दूसरा मारा जा रहा था। हमारे एक इंसानियत को ठेस पहुंचाई जा रही थी। जैसे लोहे को लोहा काटता है, जहर को जहर मारता है...ये बिगड़ी हुई राजनीति, राजनीति से ही ठीक की जा सकती है। इसलिए पार्टी बनाने का विचार आया। आज लीजिए यह है हमारी नई पार्टी। किसानों की संयुक्त संघर्ष पार्टी। अपनी पार्टी बना ली है।"












Click it and Unblock the Notifications