SAD का विरोध, मोगा रैली में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, कई लोग ज़ख़्मी, दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त

मोगा की अनाज मंडी में SAD अध्यक्ष की रैली के दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प हुई है। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले हैं, जिससे दर्जन भर गाडियां टूट गईं और आधा दर्जन किसान व पुलिस मुलाजिमों को चोटें आई हैं।

चंडीगढ़, सितंबर 2, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल एक्टिव मोड में आ चुके हैं। इसी के तहत उन्होंने 100 दिन 100 हलका की मुहिम चला रहे हैं जिसमें वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। कई जगह कार्यक्रमों में उनका विरोध हो रहा है। वहीं आज मोगा की अनाज मंडी में SAD अध्यक्ष की रैली के दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प हो गई। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले जिससे दर्जन भर गाडियां टूट गईं और आधा दर्जन किसान व पुलिस मुलाजिमों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया है। यह किसान शिरोमणी अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का घेराव करने के लिए पहुंचे थे और रैली में जाना चाहते थे। मगर उन्हें रास्ते में रोक लिया गया। जिसके बाद पुलिस और किसानों में झड़प हो गई।

सुबह से ही इकट्ठा होने लगे थे किसान

सुबह से ही इकट्ठा होने लगे थे किसान

किसान गुरुवार सुबह से ही फिरोजपुर रोड पर इकट्ठा होने लगे थे। पुलिस ने अनाज मंडी के सामने ही किसानों का बेरीगेट लगाकर रोक लिया गया। किसानों ने बैरीकेड तोड़ने का प्रयास भी किया, मगर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जैसे ही सुखबीर सिंह बादल स्टेज से संबोधन करने लगे तो किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सड़क पर खड़ी बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणी अकाली दल की गाडियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसी बीच पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो किसानों ने पुलिस पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस पर पुलिस को हल्के लाठी बल का इस्तेमाल करना पड़ा है। इस बीच दर्जन भर गाडियां टूटने के साथ ही आधा दर्जन किसान और पुलिस मुलाजिम घायल हुए हैं।

मक्खन बराड़ को घोषित किया उम्मीदवार

मक्खन बराड़ को घोषित किया उम्मीदवार

शिरोमणि अकाली दल प्रधान की तरफ से बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ को मोगा से SAD का उमीदवार एलान दिया गया है। बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ यहां से 2017 का चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब वह फिर से पार्टी के उमीदवार होंगे। रैली के दौरान सुखबीर बादल ने कहा है कि शिअद ही एक ऐसी पार्टी है, जिसे कहीं से कोई हुक्म नहीं आता। जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को ऊपर से ही आदेश आते हैं। हम सरकार बनते ही किसानों के साथ साथ दूसरे लोगों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। एक साल के भीतर सभी काम आनलाइन कर दिए जाएंगे।

कैप्टन सरकार पर साधा निशाना

कैप्टन सरकार पर साधा निशाना

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब की सरकार को आड़े हाथों लेने के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लिया। हल्का साहनेवाल में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब के पांच साल बर्बाद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के अधुरे वादों पर कटाक्ष करते हुए सुखबीर ने कहा कि शिअद कसम नहीं खाता, लेकिन जो जुबां से बोल देते हैं, उसका हर हाल में पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने अपनी मां के सिर पर हाथ रखकर कहा था कि नशा नहीं करूंगा, लेकिन आज भी वह नशे में धुत रहते हैं।

केजरीवाल पर भी तीखा प्रहार

केजरीवाल पर भी तीखा प्रहार

केजरीवाल ने बेटे के सिर पर हाथ रखकर कसम खाई थी, कि वह कभी भी कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे, लेकिन उन्होंने पहली बार कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली। कैप्टन ने गुटका साहिब में हाथ रखकर कहा था कि चार सप्ताह में नशा मुक्त पंजाब बना देंगे लेकिन साढ़े चार साल कुछ नहीं हुआ। सुखबीर ने कहा कि किसानों को आज भी मिलने वाली तमाम सुविधाएं शिअद ने अपनी सरकार में ही शुरू की हैं। पहले मंडियां नहीं होती थी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ही मंडियां बनाई थी।

400 यूनिट प्रति माह बिजली मुफ़्त

400 यूनिट प्रति माह बिजली मुफ़्त

किसानों की नब्ज पर हाथ रखते हुए सुखबीर ने कहा कि भले वह कांग्रेस हो या फिर भाजपा व आप। सभी दलों के निर्देश दिल्ली से जारी होते हैं। इसी केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब के किसान पराली को जलाते हैं और उसे बंद किया जाना चाहिए। केजरीवाल के कारण ही किसानों पर जुर्माना और केस दर्ज की शुरूआत हुई। सुखबीर बादल ने फिर से दोहराया कि 400 यूनिट प्रति माह बिजली फ्री देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी पूछते हैं कि कैसे फ्री बिजली दे देंगे, तो हम उन्हें बताना चाहते हैं कि सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करेंगे और फ्री में बिजली देंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+