पंजाब: 'रोड शो की तस्वीरें गवाही दे रहीं कि सभी लोग मालविंदर कंग के साथ खड़े हैं', बोले सीएम भगवंत मान
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रोड शो किया। उन्होंने लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब से पार्टी प्रत्याशी मालविंदर सिंह कंग के पक्ष में रूपनगर में पार्टी वालंटियर्स के साथ रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने मालविंदर कंग के लिए वोट मांगे।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि रोड शो की तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि पूरा हलका लोकसभा प्रत्याशी मालविंदर सिंह कंग के साथ खड़ा है। रोपड़ के लोगों का उत्साह देखकर मैं बहुत खुश हूं। पंजाब की जनता 13-0 करने को तैयार है। लोकसभा चुनाव में भी पंजाबी नया इतिहास रचेंगे।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब के हक के लिए शुरू की गई इस लड़ाई से हम डरकर भागने वाले नहीं हैं। अब हमें आपकी मदद की जरूरत है। 13 और क्रांतिकारी आवाजें दीजिए। जो संसद में जाकर अपने हक के लिए आवाज उठा सकें।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि 2 साल में हमने 43 हजार नौकरियां, 829 आम आदमी क्लिनिक, घरों में मुफ्त बिजली, प्रतिष्ठित स्कूल, बेहतरीन अस्पताल, मुफ्त दवाएं और मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं। हम लोगों से किया हर वादा पूरा कर रहे हैं। आपके सम्मान और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद।
यह भी पढ़ें- 'पंजाब को बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications