पंजाब सरकार के प्रयास से खत्म हुई राइस मिल मालिकों की हड़ताल, फिर से शुरू होंगी Mills
Rice mill owners strike: पंजाब में वर्तमान समय में धान खरीद का समय चल रहा है, अनाज मंडियों में बड़े पैमाने पर फसल भेजी जारही है। वहीं शैलर मालिकों की हड़ताल के चलते किसान चिंतित थे लेकिन पंजाब सरकार के प्रयासों की बदौलत पंजाब राइस मिल मालिकों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। पंजाब के उर्वरक एवं आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक ने शैलर्स ओनर्स ऐसोशिएशन के पंजाब के साथ बैठक की थी जिसके बाद शैलर मालिकोंं ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया।

पंजाब सरकार के मंत्री लालचंद ने कहा कि मिलर्स एसोएिएशन के अधिकतर मामले केंद्र सरकार से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से मिलर्स की जो मांगे हैं उन पर विस्तार से चर्चा की गई इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार के पास ये मुद्दा भेजने का निर्णय लिया गया है।
मंत्री लालचंद ने चंडीगढ़ के अनाज भवन में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ ये मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद मंत्री ने बताया कि मिलर्स एसोसिएशन हड़ताल खत्म करने के लिए सहमत हो गई है। एसोसिएशन की मांगों को अब पंजाब सरकार केंद्र सरकार को भेजेगी।
बैठक में मंत्री लालचंद ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मिलर्स की उचित मांगों पर मिलर्स भाईयों के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी।
गौरतलब है कि भारतीय खाद्य निगम ने विशेष सामग्री और चावल के मुद्दे पर शैलर मालिकों की फटकार लगाते हुए दो दिन पहले कहा था कि उनकी शर्तों को पूरा करना चावल मिल मालिकों के वश की बात नहीं है। जिसके बाद पंजाब में चावल शैलरों के मालिक 10 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। अब जब कि पंजाब सरकार ने उन्हें मना लिया है तो शैलर्स की हड़ताल के कारण जो राइस मिले बंद पड़ी थी वो जल्द शुरू होगी। इस हड़ताल के खत्म होने से धान किसानों की चिंता दूर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications