पंजाब के छोटे से गांव के रहने वाले कलाकार ने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम
पेंटिग कलाकार राहुल शर्मा बताते हैं कि गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए एक घंटे में फेसबुक पर लाईव पेंटिंग करते हुए कम से कम 750 तस्वीरें अपलोड करना जरूरी था
चंडीगढ़, अगस्त 11 2021। इंसान के अंदर कुछ न कुछ हुनर ज़रूर होता है उसे निखारने की बस ज़रूरत होती है, कुछ इसी तरह पंजाब के छोटे से गांव फिरोज़पुर के रहने वाले राहुल शर्मा की कहानी है। जिन्होंने अपने हुनर को एक अलग पहचान दी और ख़ुद का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रतिभागी के तौर पर दर्ज करवाया । आपको बता दें कि कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी राहुल शर्मा को सम्मानित किया जा चुका है।

इस आयोजन में 112 देशों, 184 शहरों और 26 राज्यों से 900 से ज़्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया। अपनी-अपनी पेंटिग को अपलोड कर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम बनाया। इस आफिशियल अटेंप्ट का हिस्सा बनते हुए राहुल शर्मा ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाया। पेंटिग कलाकार राहुल शर्मा ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अफिशियल अटेम्पट के दौरान ही उन्होंने जीनियस वर्ल्ड रिकार्ड, हाई रेंड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्लामस वर्ल्ड रिकॉर्ड, मारवल्स बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया रिकॉर्ड और एक्स्ट्रा ओडर्नी वर्ल्ड रिकॉर्ड का ख़िताब अपने नाम कर लिया।
पेंटिंग कलाकार राहुल शर्मा का पेंटिग के क्षेत्र में और आगे बढ़ने का ख़्वाब है। वह इस कला को देश और विदेशों में एक अलग पहचान दिलाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को अपने साथ जोड़ कर उन्हें पेंटिग की बारीकियों को समझाएं जिससे बच्चे भी भविष्य में पेंटिंग के क्षेत्र में अपना और देश का नाम रौशन कर सकें। बॉर्डर एरिया और पूरी सुविधा नहीं होने के बावजूद राहुल शर्मा ने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। इसके साथ ही वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार और गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications