पंजाब: रणदीप सुरजेवाला के सवालों ने बढ़ाई AAP संयोजक केजरीवाल की मुश्किलें, जानिए क्या है मामला ?
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। सियासी दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
चंडीगढ़, 16 फरवरी 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। सियासी दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी कुमार विश्वास की तरफ से दिए गए बयानों को लेकर 6 सवाल पूछे हैं। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी पवन खेड़ा के साथ एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए, सुरजेवाला ने कहा कि कुमार विश्वास केजरीवाल के पुराने साथी हैं, वहीं उन्होंने कुमार विश्वास पर गंभीर आरोप भी लगाया।

रणदीप सुरजेवाला ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि आरोपों में कुमार विश्वास ने कहा है कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने पंजाब को देश से अलग करने और इसका प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी। जबकि तीन बार संविधान की शपथ लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वाले केजरीवाल का यह खुलासा हैरानी करने वाला है। सुरजेवाला ने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि क्या वह देश को बांटने के लिए किस से समझौता कर रहे थे। क्योंकि पिछले चुनाव के दौरान भी केजरीवाल आतंकवादियों के घर पर रुके थे। सुरजेवाला ने जोर देते हुए कहा कि पंजाब देश का एक ऐसा राज्य है जिसने हमेशा से विपदा के समय देश का साथ दिया है।जब देश में अनाज की कमी आ गई थी, तब पंजाब के लोगों ने अपने पसीने से देश का पेट भरने का काम किया था और अगर ऐसे राज्य को केजरीवाल बाहर से अलग कर उसका प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह बहुत ही सनसनीखेज आरोप हैं।

सुरजेवाला ने केजरीवाल से मांगा जवाब
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से 6 सवालों पर जवाब मांगा है।
1.क्या केजरीवाल ने सत्ता के लिए अलगाववादी और खालिस्तानी ताकतों का साथ लिया था। क्या मोड मंडी ब्लास्ट और लुधियाना बम धमाके में उनकी भूमिका है।
2. क्या केजरीवाल भगवंत मान के जरिए पंजाब में नाटक करके अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं।
3. क्या केजरीवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं या फिर वह पंजाब में कठपुतली सरकार बनाएंगे।
4. केजरीवाल को कुमार विश्वास के बयान पर जवाब देना चाहिए और क्या वह देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। क्योंकि ऐसा सोचना भी राजद्रोह है।
5.क्या केजरीवाल ने पंजाब को भारत से अलग करके प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी ?
6. क्या अरविंद केजरीवाल के लिए देश और पंजाब से बड़ी सत्ता की कुर्सी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है। यदि अरविंद केजरीवाल ने ऐसी बात कही है तो देश और पंजाब के लोग इसका जवाब चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल को जवाब देना होगा
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने भी मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि केजरीवाल बताए कि वो सत्ता के लिए पंजाब में किस से समझौता करना चाहते है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को नहीं डराया जा सकता है।मुगलों और अंग्रेजों ने भी डराने की नाकाम कोशिश की थी। पंजाब और पंजाबियत ने जरूरत में हमेशा देश का साथ दिया। देश में जब भी अनाज की कमी हुए पंजाब ने उसे पूरा किया। वहीं उन्होंने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा बिना आधार भी बोलते है। उन्होंने अरुण जेटली और विक्रम मजिठिया से मांफी भी मांगी थी। रणदीप सिंह सुरजेवाला के सवालों का अरविंद केजरीवाल को जवाब देना होगा ।
ये भी पढ़ें: पंजाब: मनीषा गुलाटी BJP में शामिल, चन्नी पर लगा चुकीं हैं 'Mee Too' का आरोप,कितना पहुंचाएंगी पार्टी को फ़ायदा ?
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका












Click it and Unblock the Notifications