VIDEO: पंजाब आए राहुल गांधी, मानसा में सिद्धू मूसेवाला के घर उनके परिजनों से की मुलाकात

राहुल गांधी आज पंजाब में, मनसा पहुंचकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से करेंगे मुलाकात

मानसा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले। राहुल खुद मानसा में मूसेवाला के गांव पहुंचे और घर पर दिवंगत गायक और कांग्रेस पार्टी नेता के सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने मूसेवाला की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस बारे में आज सुबह ही कांग्रेस नेताओं ने बताया था कि, राहुल पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव आ रहे हैं।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder: Lawrence Bishnoi 5 दिन की Court ने बढ़ाई Remand | वनइंडिया हिंदी | #News
    news

    राहुल गांधी से पहले राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मूसेवाला के घर आकर दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू के पिता से मुलाकात की। उन्होंने हत्या पर दुख जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    Rahul Gandhi in Moosa village of Mansa Punjab, meet family of Punjabi Singer Sidhu Moose Wala

    सचिन पायलट ने कहा कि, "यह जानना दुखद है कि हमारे नेता की हत्या कैसे हुई। राज्य में बार-बार खतरे का माहौल बनाया जा रहा है। इस तरह की घटना का उद्देश्य लोगों में भय पैदा करना है। ड्रग माफिया, आतंकवादी और गैंगस्टर (पंजाब में) पैर जमा रहे हैं। केंद्र और राज्य को इसकी (सिद्धू मूस वाला की हत्या) जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।"

    इस बीच, भाजपा नेता हंसराज हंस और मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी गायक के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मूस वाला के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, सरकार को इसकी (मृत्यु) जांच करनी चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+