पंजाब: सीएम भगवंत मान ने सिख समुदाय के महान सेनापति सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिन पर दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीर योद्धा सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिन पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि रामगढि़या मिसल के वीर योद्धा एवं सिख समुदाय के महान सेनापति सरदार जस्सा सिंह रामगढि़या के जन्मदिन पर आप सभी को बधाई।

बता दें कि जस्सा सिंह रामगढ़िया का जन्म 1723 में एक सिख परिवार में हुआ था। उनका जन्मस्थान लाहौर के पास इचोगिल गांव था। उनके पिता का नाम भगवान सिंह था, जो स्वयं हरदास सिंह के पुत्र थे। जस्सा सिंह के चार भाई थे। जय सिंह, खुशाल सिंह, माली सिंह और तारा सिंह। जब उनके पिता ज्ञानी भगवान सिंह की मृत्यु हो गई, तो वे परिवार के मुखिया बने।

CM

जस्सा सिंह सिख मिसल की कमान संभाले जो बाद में रामगढि़या मिसल के नाम से जानी गई और उन्होंने अमृतसर में गुरु राम दास के सम्मान में राम रौनी नामक एक किला बनवाया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अदीना बेग के लिए काम करते हुए की, जिन्होंने उन्हें रिसालदार (कमांडर) नियुक्त किया और 1752 में क्षतिग्रस्त किले का पुनर्निर्माण किया। भवन का नाम बदलकर रामगढ़ कर दिया गया, जहां से उन्होंने अपना नया नाम लिया।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'खतरे में है लोकतंत्र, सत्तावादी सरकार विपक्ष को कुचलने पर आमादा', CM भगवंत मान ने BJP पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+