Punjab Weather: पंजाब में अगले दो दिन में होगी झमाझम बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटों मे मौसम का नया रंग देखने को मिल सकता है। आज और कल मौसम गर्म रहने के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा। जिससे कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होगा।

Punjab Weather Update

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 25 फरवरी की शाम से मौसम में परिवर्तन शुरू होगा। इसके असर से 26 और 27 फरवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और छींटे पड़ सकते हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है।

अमृतसर में सुबह हल्की बारिश (Amritsar Weather Update)

रविवार को पंजाब में मौसम गर्म रहा। राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि रात का तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। केवल फरीदकोट में दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। हालांकि, आज पंजाब में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देने लगेगा। अमृतसर में सुबह हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में पंजाब का औसत अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 2.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

रूपनगर में 26.7 डिग्री तापमान दर्ज

राज्य में सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों में पंजाब में तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 से 28 फरवरी तक पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों पर भी दिखाई देगा, जिससे जम्मू और कश्मीर में 25 से 28 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बदलाव हो सकता है।

26 से 28 फरवरी तक बारिश का यलो अलर्ट (Rain Alert in Punjab)

मौसम विभाग ने पंजाब के लिए 26 से 28 फरवरी तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब के पहाड़ी और निम्न क्षेत्रों में विशेषत: गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, नवां शहर जैसे इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम के मिजाज में बदलाव से पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान भी प्रभावित होगा।

अमृतसर में हल्के बादल छाने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जालंधर और लुधियाना में भी हल्के बादल छाने के आसार हैं और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। पटियाला और मोहाली में भी मौसम का यही हाल रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+