पंजाब: पूर्व डिप्‍टी CM सुखबीर बादल की मुश्किलें बढ़ीं, फायरिंग-कांड में मिला समन

फरीदकोट। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुखबीर सिंह बादल को विशेष जांच दल (एसआईटी-पंजाब) ने कोटकपूरा मामले में 30 अगस्त को तलब किया है। उनका नाम कोटकपूरा फायरिंग-कांड में आया है। दरअसल, कोटकपूरा में 14 अक्टूबर 2015 को प्रदर्शन कर रहे सिख संगतों पर पुलिस की फायरिंग हुई थी।

Punjab SIT summons former Deputy CM Sukhbir Singh Badal in the Kotkapura case

कोटकपूरा फायरिंग-कांड में एक शख्‍स गोली लगने से गंभीर घायल हुआ था। वहीं, भगदड़ में सैकड़ों जख्‍मी हुए थे। उक्‍त मामले में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी विशेष जांच दल (एसआईटी-पंजाब) पूछताछ कर चुका है। अब सुखबीर सिंह बादल, जो कि प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं, को एसआइटी ने तलब किया है। उन्‍हें चंडीगढ़ में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी एसआइटी सुखबीर बादल से 3 बार पूछताछ कर चुकी है। कोटकपूरा फायरिंग-कांड को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2019 में पंजाब सरकार को सीडब्ल्यूपी 17459 (ओ एंड एम) और 2019 के सीडब्ल्यूपी 17460 (ओ एंड एम) में 09-04-2021 के आदेश के तहत एसआइटी (SIT) का गठन करने का निर्देश दिया था। एफआईआर संख्या 192 14-10-2015 और एफआइआर संख्या 129 07-08-2018 की जांच, दोनों थाना शहर कोटकपुरा (कोटकपुरा पुलिस फायरिंग मामले) में दर्ज हैं।

कोटकपूरा पंजाब के फिरोजपुर में सबसे बड़ा शहर है, जो कि कपास का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। बहरहाल, यहीं के फायरिंग-कांड में एसआइटी द्वारा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए प्रासंगिक रिकार्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+