आपने देखा यह किसान के सपनों का घर? ₹1.5 Cr में बना, अब क्यों 500 फीट दूर खिसकाया जा रहा
संगरूर। यह भव्य मकान पंजाब में संगरूर के एक किसान ने बनवाया है, जो अपनी नींव वाले स्थान से खिसकाकर 500 फीट दूर शिफ्ट किया जा रहा है। यह 2 मंजिला मकान है, जो 2 साल में तैयार हुआ था। इस पर किसान ने ₹1.5 करोड़ रुपए खर्च किए थे। यह मकान जहां बना, वहीं से अब दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे गुजरने वाला है।
Recommended Video

पंजाब के संगरूर का मामला
एक्सप्रेसवे के रूट के लिए सरकार जगह खाली करा रही है, ऐसे में इस मकान को भी हटना था। सरकार की ओर से इसके लिए मकान मालिक को मुआवजे की पेशकश की गई, हालांकि मकान मालिक इसके लिए तैयार नहीं हुआ। उसने ठाना कि वो अपने मकान को नहीं टूटने देगा, लिहाजा उसने पूरे मकान को ही उखाड़कर दूसरी जगह ले जाने की तैयारी कर ली। कुछ खास कारीगरों ने इस काम को अंजाम देना शुरू किया। अब तक वे कारीगर मकान को 250 फीट दूर ले गए हैं।

डेढ़ करोड़ में बना था मकान
यहां तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, मकान को उसकी मूल जगह से कैसे दूसरी जगह पूरा ले जाया जा रहा है। किसान का कहना है कि, मकान को करीब 500 फीट दूर ले जाना है। एक वीडियो में कुछ गियर दिखाए गए हैं, जो पहियों की तरह दिखते हैं, जो घर को मैदान से दूर खींचने के लिए संलग्न हैं। वहीं, यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि मकान में कोई तिरेल न चल जाएं, वह क्षतिग्रस्त न हो जाए।

जहां मकान बना, वहीं से एक्सप्रेस वे निकल रहा
यह मकान सुखविंदर सिंह सुखी नाम के किसान ने अपनी जमीन पर बनवाया था। यह इलाका संगरूर के रोशनवाला गांव का है। मकान को पूरा हटाकर ले जाने की नौबत तब आई, जब सरकार ने यहां से होकर दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की। खेत पर बना यह घर दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के रास्ते में आ रहा था, वहीं, एक्सप्रेस वे निर्माण यात्रियों के यात्रा समय को कम करने के उद्देश्य से केंद्र की भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है।

CM ने कहा था- लोगों को बहुत सुविधा होगी
एक बार पूरा होने के बाद, एक्सप्रेसवे हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगा। इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले महीने खुद जानकारी दी थी। मान ने कहा था, "दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो एक बार पूरी हो जाने के बाद दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों के समय, धन और ऊर्जा की बचत कराएगी।"

अब तक 250 फीट दूर ले जा चुके मकान को
सरकार द्वारा जब एक्सप्रेस-वे के रूट को तय किया गया, तो पाया कि जो किसान ने जो "ड्रीम हाउस" ₹1.5 करोड़ खर्च कर बनवाया है, वो इसी एक्सप्रेस-वे के रास्ते में पड़ रहा है। लिहाजा इस ढांचे हटाने के लिए सरकार की ओर से मुआवजे की पेशकश की गई, मगर किसान ने पूरे घर को ध्वस्त करने के बजाय उसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications