पंजाब: बेअदबी मामले में एक और युवक की हत्या, कपूरथला में शख्स को पीट-पीटकर मार डाला
चंडीगढ़, 19 दिसंबर: पंजाब में लगातार दूसरे दिन बेअदबी के मामले में एक और हत्या की वारदात सामने आई है। शनिवार शाम को जहां सबसे पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर युवक ने बेअदबी की कोशिश की थी, जिसके बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं रविवार सुबह कपूरथला जिले में भी ऐसा ही एक और मामला सामने आया, जहां स्थानीय लोगों ने एक और युवक की जमकर पिटाई की। दोनों युवकों की मौत हो चुकी है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक कपूरथला जिले के निजामपुर मोड़ गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की बेअदबी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया था, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उसको पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार तड़के की है। सबसे पहले ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जब उसे अपने साथ ले जाने लगी तो मामला बिगड़ गया और भीड़ की पुलिस से तनातनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।
वहीं अब इस मामले में आईजी जालंधर ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का कोई निशान नहीं है। धारा 295ए के तहत प्राथमिकी दर्ज, पुलिस पर हमले की जानकारी, मारे गए व्यक्ति का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही कहा कि यदि यह हत्या प्रतीत होती है तो उसके अनुसार एफआईआर दर्ज की जाएगी
बता दें कि गुरुद्वारा साहिब में नितनेम करने पहुंची संगत ने जब व्यक्ति को बेदअबी करते हुए देखा तो उसको वहीं पर पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों से बचाकर एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की एक ना सुनी और कमरे की खिड़की तोड़कर पुलिस के सामने ही मार डाला। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हवाई फायरिंग तक कर डाली।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह के अंदर कथित रूप से बेअदबी करने का प्रयास करने के बाद पीट-पीट कर मार डाला गया था। इस घटना पर राजनीतिक नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने इसकी जांच के आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications