पंजाब में मंत्री पद से बर्खास्त सिंगला बोले- कोई साबित कर दे कि मैंने किसी से 1 रुपया भी लिया

मानसा। पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री के पद से बर्खास्त किए गए डॉ. विजय सिंगला आखिरकार जेल से बाहर आ गए। जमानत मिलने के बाद वह मंगलवार को मानसा पहुंचे। इस दौरान अपने समर्थकों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, समय सब सच सामने ला देता है। अभी हमारा समय खराब चल रहा है।

Punjabs sacked health minister Dr. Vijay Singla says- I didnt any corruption

भ्रष्टाचार की बर्खास्तगी पर सिंगला बोले, "मंत्री रहते समय हमने जो भी कामकाज किए उसमें कहीं भी एक रुपए का लेन-देन नहीं किया। कोई व्यक्ति ये साबित कर दे कि मैंने या मेरे रिश्तेदारों ने एक रुपए की भी हेराफेरी की है तो हम उसके देनदार होंगे। मैं अब भी यही कह रहा हूं कि, अपन ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया।" सिंगला ने इसके बाद अपने पार्टी के समर्थकों का साथ मिलने की उम्मीद करते हुए कहा कि, मुझे अपनी सरकार और पार्टी वर्करों पर पूरा भरोसा है।

शुक्रवार को मिली थी सशर्त जमानत
विजय सिंगला को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सशर्त जमानत दी थी। तब जस्टिस लिसा गिल ने कहा था कि, ''सिंगला उस मामले से जुड़े शिकायतकर्ता अथवा किसी गवाह को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर संपर्क करने का प्रयास न करेंगे, अन्यथा जमानत का लाभ खारिज कर दिया जाएगा।' उससे पिछली सुनवाई में सरकारी वकील यह स्पष्ट नहीं कर सके थे कि वह जमानत का विरोध कर रहे हैं या नहीं।

सिंगला आम आदमी पार्टी के नेता हैं। वह भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे। भगवंत मान ने कहा था कि, उनकी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त होगी और कोई भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। उसके समय बाद ही सिंगला के खिलाफ ​मुख्यमंत्री को शिकायत मिल गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने ही सिंगला को अरेस्ट करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+