बस यात्रियों के लिए जरूरी खबर: पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

बस यात्रियों के लिए जरूरी खबर: पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

चंडीगढ़, 23 नवंबर: पंजाब रोडवेज के संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारियों ने अपनी नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर आज (मंगलवार, 23 नवंबर) से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को नौकरी नियमित करने को लेकर लुधियाना में विरोध प्रदर्शन किया था और कहा था कि 23 नवंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। अनिश्चितकालीन हड़ताल से पंजाब में कई यात्रियों को असुविधा हो सकती है। खासकर वैसे यात्रियों के लिए जो सरकारी बसों में यात्रा करते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रदर्शनकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा, "हम लंबे समय से राज्य सरकार से हमारी नौकरियों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से संघर्ष अभी भी जारी है। इसलिए हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

punjab

प्रदर्शनकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा, "हमने दो महीने पहले भी विरोध प्रदर्शन किया है जो नौ दिनों तक था। जब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे और हमारी नौकरियों को नियमित करने की मांग की थी।" गुरप्रीत सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री ( कैप्टन अमरिंदर सिंह) ने तब हमसे बीस दिनों में अपनी नौकरी नियमित करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया उन्होंने सत्ता से इस्तीफा दे दिया और चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम का पद संभाला। वर्तमान मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह चन्नी) ने भी यही वादा किया था। अब दो महीने हो गए हैं, इस सरकार की ओर से भी फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।

गुरप्रीत सिंह ने आगे कहा, सरकार हमसे वादे करती रहती है लेकिन हमारी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। गुरप्रीत सिंह बोले, ''23 नवंबर से हमारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू है , अगर सरकार ने इसके बाद भी हमारी नहीं सुनी तो हम सड़कों को जाम करना शुरू कर देंगे।''

बता दें कि इस साल सितंबर में पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के करीब 8 हजार संविदा कर्मचारी अपनी नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। पंजाब रोडवेज और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) की 2 हजार से अधिक बसें सड़कों से नदारद रहीं। नौकरियों को नियमित करने के अलावा, विरोध कर रहे संविदा कर्मचारी भी बेड़े के आकार को वर्तमान में लगभग 2 हडार 500 बसों से बढ़ाकर कम से कम 10 हजार करने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+