सीएम भगवंत मान ने बताया, पंजाब में क्यों नहीं है बिजली की किल्लत

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के किसानों और कृषि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कहा है। गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शेरी कलसी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों की बैठक बुलाई है। पंजाब के किसानों को दिन में बिना किसी कट के लगातार बिजली सप्लाई दी जाएगी।

गुरुवार को सीएम भगवंत मान ने कहा कि अक्तूबर तक 70 % खेतों तक नहरी पानी मुहैया करवा देंगे, जिसके बाद पंजाब में लगभग 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे, तब सरकार के करीब 5000 से 6000 करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस पैसे से वह महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देंगे। भगवंत मान ने अपनी सभी गारंटियां पूरी करने की योजना बनाई है।

punjab news

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस बार भी किसानों को धान की फसल के लिए दिन के वक़्त बिना कट के लगातार बिजली मिलेगी, क्योंकि अब पंजाब में बिजली की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब दूसरे राज्यों को बिजली बेचता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिजली की समस्या को हल करने के लिए उन्होंने एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदा गया है।

यह भी पढ़ें Punjab News: अंबेडकर की तस्वीर लेकर CM भगवंत मान ने मांगे वोट, कहा- संविधान आज खतरे में है, इसे बचाइए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+